राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के तहत देश में मौजूदा हालात आपातकाल से भी बदतर है।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के लिए सासाराम रवाना होने से पहले पत्रकारों से ये बात कही। यात्रा रविवार को रोहतास जिले से शुरू हो रही है।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मतदाता अधिकार यात्रा को लेकर कहा कि लोकतंत्र को हम खत्म नहीं होने देंगे। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी सूरत में लोकतंत्र को खत्म नहीं होने दिया जाएगा।
लालू प्रसाद यादव ने आगे कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमने हमेशा संघर्ष किया है और कई बलिदान दिए हैं। आगे भी हम इसकी हिफाजत करते रहेंगे। लोकतंत्र को कभी खत्म नहीं होने देंगे। लालू प्रसाद यादव अपने बेटे तेजस्वी के साथ पहुंचे और कहा कि देश के हालात आज आपातकाल से भी ज्यादा बदतर हैं। राहुल गांधी भी इसमें हमारे साथ हैं, यह अच्छी बात है।
वोटर अधिकार यात्रा पर उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी, तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के तमाम नेता यात्रा में शामिल हो रहे हैं। हम ये लड़ाई लड़ रहे हैं और जीतेंगे।
राष्ट्रीय जनता दल(राजद) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने सासाराम से शुरू होने वाली 'वोटर अधिकार यात्रा' के बारे में कहा कि हम लोगों के वोट के अधिकारों को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग एसआईआर के माध्यम से लोगों को वोट के अधिकार से वंचित करने का षडयंत्र रच रहे हैं। हम उसे सफल नहीं होने देंगे।