Advertisement

दिल्ली में टिकटों के ऐलान से पहले कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन, महाबल मिश्रा समर्थक नाराज

दिल्ली में टिकटों के ऐलान से पहले ही कांग्रेस मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।...
दिल्ली में टिकटों के ऐलान से पहले कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन, महाबल मिश्रा समर्थक नाराज

दिल्ली में टिकटों के ऐलान से पहले ही कांग्रेस मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। पश्चिमी दिल्ली से ओलंपियन सुशील कुमार का नाम जैसे ही कांग्रेस के टिकट प्रत्याशियों की रेस में आया पूर्व सांसद महाबल मिश्रा के सैकड़ों समर्थक अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जमा हुए और अपनी नाराजगी जाहिर की।

समर्थकों ने लगाया अवहेलना का आरोप

महाबल के सैकड़ों समर्थकों ने कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए मांग रखी कि पूर्व सांसद महाबल मिश्रा दिल्ली में पूर्वांचल का चेहरा हैं, ऐसे में कांग्रेस उनको पश्चिमी दिल्ली से चुनाव लड़ाए। दिल्ली कांग्रेस पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष सिवनी सिंह ने कहा कि दिल्ली में पूर्वांचल की इतनी बड़ी आबादी है ऐसे में महाबल मिश्रा की अवहेलना कर कांग्रेस पार्टी ने ठीक नहीं किया है।

सड़क पर लगाया जाम

महाबल के समर्थकों ने कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन करने के साथ ही सड़क पर जाम भी लगाया। रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस ने 7 सीटों पर अपने नाम तय कर लिए हैं, जिसमें पश्चिमी दिल्ली से ओलंपियन सुशील कुमार को टिकट दिए जाने की संभावना है। इसके चलते दिल्ली में कांग्रेस के पूर्वांचल चेहरा महाबल मिश्रा के सैकड़ों समर्थकों ने अपना गुस्सा कांग्रेस मुख्यालय पर जाहिर किया।

इन उम्मीदवारों के नाम का हो सकता है ऐलान

कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवार के तौर पर नई दिल्ली से अजय माकन, चांदनी चौक से कपिल सिब्बल, उत्तर पूर्वी दिल्ली से जयप्रकाश अग्रवाल, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से राजकुमार चौहान, दक्षिणी दिल्ली से रमेश कुमार और पूर्वी दिल्ली से शीला दीक्षित के नाम हैं। वहीं, दिल्ली की एक सीट से ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार के चुनाव लड़ने की बात सामने आई है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad