Advertisement

लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ ही रहेगी सुभासपा: केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्य में भाजपा के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज...
लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ ही रहेगी सुभासपा: केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्य में भाजपा के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के लोकसभा चुनाव अपने बलबूते लड़ने की घोषणा के बीच सोमवार को दावा किया कि सुभासपा लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ ही रहेगी।

मौर्य ने जिले के बांसडीह में भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन से इतर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए एक सवाल पर कहा कि काबीना मंत्री ओम प्रकाश राजभर भाजपा के साथ थे और लोकसभा चुनाव में भी भाजपा के साथ ही रहेंगे।

राजभर ने अलग चुनाव लड़ने का किया ऐलान

मालूम हो कि पिछड़ों के लिए आरक्षण में आरक्षण की मांग कर रहे सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कई बार के अल्टीमेटम के बाद आखिरकार भाजपा से अपनी राहें अलग करते हुए अपने बलबूते पर लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया।

आजम खान पर लगे बैन

मौर्य ने रामपुर से भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के आरोपी सपा नेता आजम खान के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आजम खान के आपत्तिजनक बयान के मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है, जिस पर कार्रवाई हो रही है, लेकिन उनका चुनाव आयोग से आग्रह है कि वह नारी के अपमान के इस मामले में अभद्र बयान देने वाले खां के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इनके चुनाव लड़ने पर रोक लगानी चाहिए।ॉ

'कांग्रेस, सपा-बसपा ने देश को लूटा'

इसके पूर्व, सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मौर्य ने कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर हमला किया। उन्होंने दावा किया कि केन्द्र में कांग्रेस ने 55 साल में विकास का जो काम नहीं किया, उससे अधिक विकास के कार्य तो भाजपा सरकार ने पांच साल में करके दिखाए हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा ने केन्द्र तथा उत्तर प्रदेश में मिलीभगत कर सरकार चलायी और विकास के धन को लूटा। देश में भ्रष्टाचार को बढ़ाने व लूट-पाट के लिए वे एक बार फिर हाथ मिला चुके हैं।

मौर्य ने सपा-बसपा पर आरोप लगाते हुये सवाल किया कि जो उम्मीदवार धन देकर टिकट लायेगा, क्या वह आपका विकास कर सकता है? सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जो अपने पिता और चाचा का सम्मान नहीं करता है, वह अपनी बुआ का कितना सम्मान करेगा?

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad