Advertisement

राजद-कांग्रेस में सीटों को लेकर फंसा पेंच, कल हो सकता है एलान

लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) भी दिल्ली में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसे लेकर...
राजद-कांग्रेस में सीटों को लेकर फंसा पेंच, कल हो सकता है एलान

लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) भी दिल्ली में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसे लेकर राजद ने कांग्रेस से सीटें मांगी है। कांग्रेस और राजद के बीच गठबंधन आखिरी दौर में हैं। सीटों को लेकर अभी बातचीत चल रही है। कल औपचारिक एलान हो सकता है।

राजद के मनोज झा ने बताया कि इस मामले पर कांग्रेस से बातचीत शुरु की गई है और वार्ता सकारात्मक रही। कुछ सीटों को लेकर अभी बात नहीं बन पाई है। हम 10 फीसदी यानि सात सीटें चाहते थे। अगर समझौता होता है तो 5-6 सीटों पर भी लड़ने को तैयार हैं। 24 घंटे में फैसला लेंगे। वहीं, सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अब तक चार सीटों पर सहमत हो गई है।

दिल्ली में रहती है बिहार की बड़ी आबादी

बिहार में अभी कांग्रेस और आरजेडी का गठबंधन है। बिहार में भी इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके अलावा झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव में भी जेएमएम, आरजेडी और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था। झारखंड में राजद को एक सीट पर जीत मिली और उसके एक विधायक को राज्य में मंत्री पद दिया गया। राजद की नजर पूर्वांचली वोटर्स पर है। बिहार की बड़ी आबादी दिल्ली में रहती है।

कई क्षेत्रीय दल आजमा रहे हैं किस्तम

राजद के अलावा कई क्षेत्रीय दल दिल्ली में मैदान में होंगे। नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड भी दिल्ली के दंगल में उतरने का एलान कर चुकी है तो दुष्यंत चौटाला की जेजेपी भी दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रही है। रामविलास पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी भी लिस्ट जारी कर चुकी है। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों पर 8 फरवरी को वोटिंग होगी और नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad