Advertisement

मनमोहन सिंह की प्रार्थना सभा में हामिद अंसारी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे हुए शामिल

पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी प्रमुख...
मनमोहन सिंह की प्रार्थना सभा में हामिद अंसारी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे हुए शामिल

पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे उन गणमान्य व्यक्तियों में शामिल थे, जो शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर आयोजित 'अखंड पाठ' में शामिल हुए।

इन गणमान्य व्यक्तियों, बड़ी संख्या में शुभचिंतकों और परिवार के सदस्यों ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनका 26 दिसंबर को निधन हो गया था।

कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, "भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की स्मृति में उनके आवास पर अखंड पाठ रखा गया। कांग्रेस अध्यक्ष श्री खड़गे और CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी ने इस अखंड पाठ में शामिल होकर मनमोहन सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।"

सिंह की पत्नी गुरशरण कौर ने अखंड पाठ (गुरु ग्रंथ साहिब का निरंतर पाठ) के दौरान सिख पवित्र ग्रंथों से एक शबद गाया।

शुक्रवार को गुरुद्वारा रकाबगंज में सिंह के लिए औपचारिक प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी। सिंह ने 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व किया और उन्हें भारत के आर्थिक उदारीकरण और सुधारों का वास्तुकार माना जाता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad