Advertisement

आप से निलंबित सांसद हरिंदर सिंह खालसा भाजपा में शामिल

पिछले लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर फतेहगढ़ साहिब से सांसद चुने गए हरिंदर खालसा गुरुवार...
आप से निलंबित सांसद हरिंदर सिंह खालसा भाजपा में शामिल

पिछले लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर फतेहगढ़ साहिब से सांसद चुने गए हरिंदर खालसा गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने खालसा को भाजपा की सदस्यता दिलाई। आप के लोकसभा में 4 सांसद हैं और ये सभी पंजाब से आते हैं। हालांकि आम आदमी पार्टी पहले ही सांसद हरिंदर सिंह को पार्टी से निलंबित कर चुकी है।

भाजपा में जाने पर खालसा ने कहा, 'मैंने बिना किसी शर्त के भाजपा को ज्वॉइन किया है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेहद प्रभावित हूं।'

राजदूत पद से दिया था इस्तीफा

खालसा फतेहगढ़ साहिब से सांसद चुने जाने से पहले 1996 में वह पहली बार सांसद चुने गए थे। राजनीति में आने से पहले हरिंदर सिंह खालसा नार्वे में भारत के राजदूत भी रह चुके हैं। उन्होंने 1984 में श्री दरबार साहिब में ऑपरेशन ब्लू स्टार के विरोध में अपनी नाराजगी जताते हुए राजदूत पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह राजनीति में आ गए।

फतेहगढ़ में है 9 विधानसभा सीटें

पिछले चुनावों में हरिंदर सिंह खालसा ने पंजाब की फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार के रूप में भारी मतों से जीते थे। 2009 में बनी इस सीट पर 9 विधानसभा की सीटें हैं। इनमें से 7 पर कांग्रेस का कब्जा है। एक आम आदमी पार्टी और दूसरी शिरोमणि अकाली दल के पास है।

पटियाला के उत्‍तर में स्थित यह इलाका ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्‍वपूर्ण है। सिखों के लिए इसका महत्‍व इस लिहाज से भी ज्‍यादा है कि यहीं पर गुरु गोविंद सिंह के दो बेटों को सरहिंद के तत्‍कालीन फौजदार वजीर खान ने दीवार में जिंदा चुनवा दिया था। फतेहगढ़ साहिब को गुरुद्वारों का शहर भी कहा जाता है। यहां का प्रमुख गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement