Advertisement

शर्मिष्ठा मुखर्जी बनीं दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष

दिल्ली महिला कांग्रेस का अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुख़र्जी को बनाया गया है। इससे पहले वह प्रदेश कांग्रेस की...
शर्मिष्ठा मुखर्जी बनीं दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष

दिल्ली महिला कांग्रेस का अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुख़र्जी को बनाया गया है। इससे पहले वह प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता थी। अभी तक साई अनामिका कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर काम कर रही थीं।

पार्टी के महासचिव और सांसद जनार्दन दि्वेदी ने शनिवार को उनका नियुक्ति पत्र जारी किया। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिछला विधानसभा चुनाव कांग्रेस टिकट पर ग्रेटर कैलाश से लड़ा था और इस चुनाव में वह हार गई थीं। संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के मकसद से उनकी नियुक्ति की गई है।

अप्रैल महीने में तत्कालीन अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह के इस्तीफे और फिर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद से स्थायी तौर पर किसी को अध्यक्ष नहीं बनाया गया था। एमसीडी चुनावों के दौरान टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन पर निशाना साधने के बाद बरखा शुक्ला सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद कार्यवाहक अध्यक्ष के तौर पर पेशे से चिकित्सक महासचिव का काम देख रही साई अनामिका ही महिला कांग्रेस का फौरी तौर पर जिम्मा दे दिया गया था। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement