Advertisement

शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेंद्र सिंह वाघेला भाजपा में हुए शामिल

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रहे शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेंद्र सिंह वाघेला शनिवार...
शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेंद्र सिंह वाघेला भाजपा में हुए शामिल

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रहे शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेंद्र सिंह वाघेला शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष जीतू वाघानी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल भी मौजूद थे।

जीतू वाघानी ने अहमदाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में औपचारिक रूप से महेंद्र वाघेला के भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इससे पहले पिछले साल अगस्त में राज्यसभा चुनाव के दौरान शंकर सिंह वाघेला और भाजपा के बीच नजदीकियां देखने को मिली थीं। भाजपा ने इस चुनाव में वाघेला के समधी बलवंत सिंह को पार्टी में शामिल कराने के बाद मैदान में उतारा था। राज्यसभा चुनाव से साफ हो गया था कि अब वाघेला और कांग्रेस के बीच संबंध लगभग खत्म हो गए हैं और तब उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी।

शंकर सिंह वाघेला राजपूत समाज के बड़े नेता माने जाते हैं। गुजरात में हुए पिछले राज्यसभा चुनावों के समय महेंद्र सिंह ने कांग्रेस छोड़ दी थी, लेकिन वह भाजपा में शामिल नहीं हुए थे। महेंद्र सिंह गुजरात के बनासकांठा की बायड विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad