Advertisement

वोटिंग से कुछ घंटे पहले शीला सरकार में मंत्री रहे राजकुमार चौहान ने थामा भाजपा का दामन

दिल्ली में वोटिंग से कुछ घंटे पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। शीला सरकार में मंत्री रहे और...
वोटिंग से कुछ घंटे पहले शीला सरकार में मंत्री रहे राजकुमार चौहान ने थामा भाजपा का दामन

दिल्ली में वोटिंग से कुछ घंटे पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। शीला सरकार में मंत्री रहे और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजकुमार चौहान शनिवार को भाजपा में शामिल हो गये। उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित दिमागी तौर पर फिट नहीं हैं,  अधिक उम्र होने के कारण उनकी याददाश्त कमजोर हो गई हैं।

राजकुमार चौहान ने केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों में भरोसा है और वह भाजपा के साथ अपने खटीक समुदाय को मजबूती से जोड़ने के लिए काम करेंगे।

टिकट न मिलने से थे नाराज

उत्तर पश्चिम दिल्ली की सीट से टिकट न दिये जाने के बाद से राजकुमार चौहान कांग्रेस से नाराज चल रहे थे। यहां से पार्टी ने दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया को टिकट दी है। चौहान के समर्थकों ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन भी किया था। प्रदर्शन कर रहे चौहान के समर्थकों ने राहुल गांधी से मांग की थी कि उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से राजकुमार चौहान को ही टिकट दिया जाए, क्योंकि उन्हें कोई बाहरी नेता मंजूर नहीं होगा।

उदितराज भाजपा पर लगा चुके हैं आरोप

वहीं, इससे पहले उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से टिकट नहीं मिलने पर भाजपा से नाराज वर्तमान सांसद उदित राज ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उदित राज ने भाजपा पर आरोप लगाया कि बीजेपी एक दलित विरोधी और पिछड़ा विरोधी पार्टी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad