Advertisement

रेखा गुप्ता ने एमसीडी उपचुनावों में भाजपा के सात सीट जीतने के बाद जनता का आभार व्यक्त किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 30 नवंबर को हुए उपचुनावों में एमसीडी के 12 वार्ड में से सात पर...
रेखा गुप्ता ने एमसीडी उपचुनावों में भाजपा के सात सीट जीतने के बाद जनता का आभार व्यक्त किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 30 नवंबर को हुए उपचुनावों में एमसीडी के 12 वार्ड में से सात पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्ड में हुए उपचुनाव के परिणाम बुधवार सुबह घोषित किए गए, जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) ने तीन, कांग्रेस ने एक और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने एक सीट जीतीं। 

गुप्ता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि भाजपा की जीत पार्टी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, समर्पण और संगठन की सामूहिक ताकत का मजबूत प्रमाण है।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अपना अमूल्य आशीर्वाद देने के लिए दिल्ली के नागरिकों का हार्दिक धन्यवाद।’’

उन्होंने पार्टी के विजयी उम्मीदवारों को भी बधाई दी और कहा कि सरकार दिल्ली के विकास के लिए निरंतर काम कर रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad