Advertisement

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- देश में चार करोड़ लोगों को गरीबी में धकेला गया

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने रविवार को...
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- देश में चार करोड़ लोगों को गरीबी में धकेला गया

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने रविवार को आरोप लगाया कि देश में चार करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी में धकेला गया है और सिर्फ ‘‘हमारे दो’’ के लिए विकास किया गया है।

राहुल गांधी ने ट्विटर पर कहा, “सिर्फ ‘हमारे दो’ के लिए विकास हो रहा है जबकि हमारे 4,00,00,000 भाइयों और बहनों को गरीबी में धकेला गया है।”

उन्होंने हैशटैग ‘बीजेपी फेल इंडिया’ का इस्तेमाल करते हुए कहा, “ इन 4,00,00,000 (चार करोड़) में से हरेक वास्तविक व्यक्ति है, न कि सिर्फ एक संख्या है। इन 4,00,00,000 में हर कोई बेहतर का हकदार है। इन 4,00,00,000 में से हर कोई भारत है।”

‘ऑक्सफैम’ की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कांग्रेस नेता ने एक ग्राफिक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें आरोप लगाया गया है कि दो शीर्ष उद्योगपतियों की संपत्ति 2021 के दौरान अरबों डॉलर बढ़ी है जबकि 2020 से महामारी के दौरान भारत में चार करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा के नीचे चले गए हैं।

राहुल गांधी ने इससे पहले अमर जवान ज्योति के विलय को लेकर केंद्र पर हमला बोला था. राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा था, ''बहुत दुख की बात है कि हमारे वीर जवानों के लिए जो अमर ज्योति जलती थी, उसे आज बुझा दिया जाएगा। कुछ लोग देशप्रेम व बलिदान नहीं समझ सकते. कोई बात नहीं. हम अपने सैनिकों के लिए अमर जवान ज्योति एक बार फिर जलाएंगे।''

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad