Advertisement

तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी, बोले- किसानों को बर्बाद करने का षड्यंत्र रच रही है मोदी सरकार

  तमिलनाडु के मदुरै में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को जलीकट्टू के आयोजन को...
तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी, बोले- किसानों को बर्बाद करने का षड्यंत्र रच रही है मोदी सरकार

तमिलनाडु के मदुरै में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को जलीकट्टू के आयोजन को देखा। इस दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को नजरअंदाज नहीं कर रही है बल्कि उन्हें बर्बाद करने का षड्यंत्र रच रही है। जिन कानूनों को मोदी सरकार जबरदस्ती लाई है, उन्हें वापस लेना होगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार किसानों को दबाने का काम कर रही है. अपने चंद दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए मोदी सरकार ऐसा कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान इस देश की रीढ़ हैं। अगर किसी को लगता है कि आप किसानों को दबा सकते हैं और यह देश समृद्ध होता रहेगा, तो उन्हें हमारे इतिहास को देखना होगा। जब भी भारतीय किसान कमजोर होते हैं, भारत कमजोर होता है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को इसलिए बर्बाद करने की कोशिश कर रही है क्योंकि वह अपने दो-तीन मित्रों को लाभ पहुंचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि वो किसानों के साथ हैं और उनकी हर मांग का समर्थन करते हैं। जिन कानूनों को मोदी सरकार जबरदस्ती लाई है, उन्हें वापस ले जाना ही होगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि आज चीनी सेना हमारी जमीन में घुसी हुई है, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad