Advertisement

राहुल गांधी ने कांग्रेस में किया बड़ा बदलाव, बनाई नई संचालन समिति

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी में बड़ा बदलाव करते हुए नई संचालन समिति का गठन किया है।  यह...
राहुल गांधी ने कांग्रेस में किया बड़ा बदलाव, बनाई नई संचालन समिति

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी में बड़ा बदलाव करते हुए नई संचालन समिति का गठन किया है।  यह समिति पूर्णकालिक सत्र का कार्यक्रम तय करेगी। 34 सदस्यीय संचालन समिति में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह  को शामिल किया गया है।


संचालन समिति की बैठक 17  फरवरी को कांग्रेस मुख्यालय में होगी।  इससे  पहले कांग्रेस पार्टी में बड़े बदलाव की उम्मीद की जा रही थी। कहा जा रहा था कि राहुल गांधी ने प्रक्रिया के तहत अब कांग्रेस की पुरानी कार्यसमिति को भंग करने का मन बना लिया है। तकनीकी तौर पर कार्यसमिति भंग होते ही वह संचालन समिति में तब्दील हो जाएगी, जो अगले महीने 17-18  मार्च को संभावित पार्टी के अधिवेशन तक कार्यवाहक तौर पर बनी रहेगी।

अभी तक कांग्रेस अध्यक्ष समेत कार्यसमिति में कुल 25 सदस्य होते थे, जिसमें 12 का चुनाव होता था और 12 सदस्य पार्टी अध्यक्ष द्वारा मनोनीत होते थे। माना जा रहा है कि नई संचालन समिति का गठन होने से राहुल गांधी की टीम सामने आ गई है और सोनिया गांधी का सियासी युग समाप्त हो गया है।

नई संचालन समिति में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, डा मनमोहन सिंह, ए के एंटॉनी, अहमद पटेल, अंबिका सोनी, बी के हरिप्रसाद, डा सी पी जोशी,दिग्विजय सिंह, गुलाम नबी आजाद, हेमोप्रोवा साइकिया, जनार्दन दिवेदी, कमलनाथ, मोहन प्रकाश, मोतीलाल वोरा, मुकुल वासनिक, सुशीला त्रिरिया, मल्लिकार्जुन खड़गे, अशोक गहलोत, के सी वेणुगोपाल, अविनाश पांडे, सुशील कुमार शिंदे, दीपक बाबारिया, पी सी चाको, आशा कुमारी, डा ए चेला कुमार, आरपीएन सिंह, पी एल पुनिया, आरसी कुंताई, डा करण सिंह, पी चिदंबरम, ऑस्कर फर्नांडीज, आनंद शर्मा, रणदीप सिंह सुरजेवाला शामिल हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad