Advertisement

प्रियंका ने साधा निशाना, बोलीं- सत्ता में आकर भाजपा ने जनता के विश्वास के साथ किया धोखा

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव प्रचार के लिए आज केरल के वायनाड में हैं, जहां वह...
प्रियंका ने साधा निशाना, बोलीं- सत्ता में आकर भाजपा ने जनता के विश्वास के साथ किया धोखा

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव प्रचार के लिए आज केरल के वायनाड में हैं, जहां वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर वार कर रही हैं। इस दौरान प्रियंका ने कहा कि 5 साल पहले एक सरकार सत्ता में आई थी। लोगों ने बड़ी ही आशा और विश्वास के साथ भाजपा को वोट दिया था, लेकिन सरकार जैसे ही सत्ता में आई उसने लोगों को धोखा देने के अलावा क्या ‌किया।

वायनाड में रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि सत्ता में आने के बाद भाजपा यह मानने लगी कि सत्ता उन्हीं की है, लोगों की नहीं। इस गलतफहमी का पहला संकेत तब मिला जब उनके अपने अध्यक्ष (अमित शाह) ने चुनाव के तुरंत बाद घोषणा की कि हर बैंक में 15 लाख रुपये का वादा सिर्फ चुनावों के लिए था, जिसे उन्होंने 'जुमला' बताया था। उन्होंने मंच से लोगों को आश्वस्त किया कि राहुल गांधी यहां (वायनाड) होंगे और यहां के लिए काम करेंगे।

 ‘दादी और पिता की हत्या के बावजूद राहुल के मन में कोई गुस्सा नहीं

प्रियंका गांधी ने वायनाड में चुनावी सभा में कहा कि वे वायनाड में उस शख्स के प्रचार के लिए आई हैं, जिसे वे जन्म से जानती हैं। उन्होंने कहा कि उन पर बीते 10 साल में बेशुमार निजी हमले हुए हैं। वे उसके चरित्र को चित्रित करते हैं जो सच्चाई से बहुत दूर हैं। मेरा भाई राहुल मुझसे दो साल बड़ा है। वह मेरे जीवन के सबसे खूबसूरत और दर्दनाक क्षणों में सहयोगी रहे हैं। राहुल जब 14 साल के थे, तब इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई थी। हमारा परिवार एक साथ रहा। सात साल बाद जब वह विदेश में पढ़ाई कर रहा था तो पिता की हत्या कर दी गई। लेकिन इस संकट की घड़ी में भी राहुल ने कहा कि उनके दिल में कोई गुस्सा नहीं है। इस सीट पर 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। 

वायनाड में कांग्रेस के लिए प्रचार कर रही हैं प्रियंका

बता दें कि प्रियंका गांधी केरल के वायनाड में कांग्रेस के लिए प्रचार कर रही हैं, जहां से उनके भाई और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा चुनाव 2019 लड़ रहे हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad