Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष के अमेठी दौरे से पहले नया विवाद, पोस्टर में राहुल को 'राम' और मोदी को ‌दिख्‍ााया 'रावण'

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी दौरे से पहले लगे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर दिया है। राहुल गांधी...
कांग्रेस अध्यक्ष के अमेठी दौरे से पहले नया विवाद, पोस्टर में राहुल को 'राम' और मोदी को ‌दिख्‍ााया 'रावण'

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी दौरे से पहले लगे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर दिया है। राहुल गांधी के समर्थन में लगे पोस्टरों में उन्हें राम तो कहीं कृष्ण के रूप में दिखाया जा रहा है। एक पोस्टर में उन्हें भगवान राम और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को राक्षसराज रावण के रूप में दिखाया गया है।      

राहुल गांधी की यात्रा से एक दिन पहले रविवार को इस पोस्टर को गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर देखा गया । पोस्टर में राहुल एक धनुष और तीर के साथ है, जिसमें वे प्रधान मंत्री मोदी की ओर निशाना लगा रहे हैं।

 पोस्टर में राहुल को भगवान राम का अवतार बताया गया है, जो प्रधान मंत्री मोदी को हराने के बाद आम चुनाव जीतकर 2019 में 'राम राज' लाएंगे।

इसमें में लिखा है, "राहुल के रुप में भगवान राम का अवतार, 2019 में आयेगा राहुलराज (रामराज्य)"   

पोस्टर में अभय शुक्ला का नाम लिखा है जो कांग्रेस पार्टी के साथ कोई संबंध नहीं होने का दावा करता है।

शुक्ला का कहना है,  "प्रधान मंत्री मोदी ने हमसे वादा किया कि विदेशों से काला धन वापस लाया जाएगा, लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। उनके द्वारा किए गए सभी वादे झूठे हैं। हम मानते हैं कि 2019 में राहुल गांधी देश के प्रधान मंत्री होंगे और सभी वादों को पूरा करेंगे।”

 इधर जिला कांग्रेस ने पोस्टर या शुक्ल के साथ किसी भी संबंध से इनकार किया है।

राहुल को बताया कृष्ण

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad