Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला को उनके जन्मदिन पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि...
प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला को उनके जन्मदिन पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि उन्होंने संसद को जन केंद्रित बनाने के लिए अथक परिश्रम किया है।

मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी को उनके जन्मदिन पर मेरी शुभकामनाएं। वह अपने शांत नेतृत्व और सदन में सबको साथ लेकर चलने के लिए जाने जाते हैं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि विधायी प्रक्रिया को मजबूत करने, रचनात्मक चर्चा को बढ़ावा देने और संसद की गरिमा बनाए रखने के प्रति बिरला की प्रतिबद्धता का बहुत सम्मान किया जाता है।

मोदी ने कहा, ‘‘उन्होंने संसद को लाभकारी और जन केंद्रित बनाने के लिए बहुत मेहनत की है। देश की सेवा के लिए ईश्वर उन्हें स्वस्थ और दीर्घायु जीवन प्रदान करें।’’

बता दें कि बिरला लोकसभा के 17वें अध्यक्ष हैं और पहली बार 2019 में इस पद के लिए चुने गए थे। जून 2024 में उन्हें दोबारा इस पद के लिए चुना गया।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad