Advertisement

इलाहाबाद में आज मोदी देंगे भाजपा को यूपी जीतने का मंत्र

इलाहाबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का सोमवार को दूसरा दिन है। पहले दिन मिशन यूपी का शंखनाद किया गया। सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव को जीतने का मंत्र पार्टी कार्यकर्ताओं को देंगे। मिशन यूपी को पूरा करने के लिए भाजपा ने पूरे राज्य में चार सर्वे कराने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक इस सर्वे के नतीजों के आधार पर ही पार्टी उम्मीदवारों को टिकट और मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लिया जाएगा।
इलाहाबाद में आज मोदी देंगे भाजपा को यूपी जीतने का मंत्र

भााजपा की इस बैठक को यूपी में चुनाव प्रचार अभियान की आधिकारिक शुरुआत भी माना जा रहा है।  बैैठक में रविवार को शाह ने सत्‍ताधारी सपा सरकार पर हमला बोलाा। उन्‍होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था जैसा कुछ भी नहीं है। मथुरा हिंसा और कैराना में हिंदू परिवारों के पलायन पर पार्टी ने सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। शाह ने इसके साथ मोदी सरकार के दो साल के कामकाज की भी जमकर तारीफ की। 

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हिस्सा लेने पहुंचे पीएम मोदी ने हाईकोर्ट म्यूजियम का दौरा किया। इस दौरान पीएम ने म्यूजियम में मौजूद जजों और सदस्यों से मुलाकात की। यहां पीएम ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए विकास में अपनी सहभागिता देने को कहा। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad