Advertisement

नए अध्यक्ष के सवाल पर बोले राहुल- मैं इस प्रक्रिया में शामिल नहीं, पार्टी ही करेगी फैसला

कांग्रेस पार्टी के अगले अध्यक्ष के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि वह इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हूं।...
नए अध्यक्ष के सवाल पर बोले राहुल- मैं इस प्रक्रिया में शामिल नहीं, पार्टी ही करेगी फैसला

कांग्रेस पार्टी के अगले अध्यक्ष के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि वह इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हूं। पार्टी अगले अध्यक्ष पर फैसला करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में शामिल होकर वह इसे जटिल नहीं बनाना चाहता। कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष ने कहा कि वह पार्टी में बने रहेंगे और पार्टी के लिए काम करेंगे।

संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद बाहर आते हुए राहुल गांधी ने संसद भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए कि कांग्रेस पार्टी अगले अध्यक्ष पर फैसला करेगी। उन्होंने कहा कि वह पार्टी में बने रहेंगे और पार्टी के लिए काम करेंगे। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष राहुल ने एक बार फिर राफेल का मुद्दा उठाया। गांधी ने कहा कि आज भी उनका वही रुख है कि राफेल विमान सौदे में चोरी हुई है।  

जब राहुल गांधी ने कहा था- वह अपना मन नहीं बदलेंगे

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की थी। हालांकि, कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी से अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं देने की अपील की थी लेकिन राहुल गांधी ने कहा था कि वह अपने फैसले पर अडिग हैं और वह अपना मन नहीं बदलेंगे। इसके बाद से कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पिछले दिनों कांग्रेस ने राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा था कि गांधी पार्टी अध्यक्ष थे, हैं और आगे भी बने रहेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी के मार्गदर्शन में हुई पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अनौपचारिक बैठक के बाद कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुरजेवाला ने यह टिप्पणी की थी। इस बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे, हालांकि राहुल गांधी इसमें शामिल नहीं थे।

'राहुल जी अध्यक्ष थे, हैं और रहेंगे

राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे से जुड़ी स्थिति के बारे में पूछे जाने पर सुरजेवाला ने मीडिया से कहा था, 'राहुल जी अध्यक्ष थे, हैं और रहेंगे। हममें से किसी को इस पर कोई संदेह नहीं है।' यह पूछे जाने पर क्या गांधी का विकल्प तलाशा जा रहा है तो उन्होंने कहा, 'इस सवाल का कोई मतलब नहीं है।'

अध्यक्ष पद की रेस में गहलोत सबसे आगे

लंबे समय से कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर लगाए जा रहे अलग-अलग कयासों पर अब विराम लगने के संकेत मिल रहे हैं। खबर है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत को राहुल गांधी की जगह पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया जा सकता है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार पार्टी ने अशोक गहलोत के नाम पर मोहर लगा दी है और अब औपचारिक ऐलान होना बाकी है। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो सका है कि अशोक गहलोत अकेले कांग्रेस अध्यक्ष होंगे या उनकी मदद के लिए कई कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए जाएंगे। कांग्रेस की ओर से अशोक गहलोत के नाम की चर्चा के बाद अब यह भी साफ हो गया है कि कांग्रेस का नया अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा।

हालांकि, इस बारे में अभी पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि कांग्रेस पार्टी गहलोत को लेकर अगले दो-तीन दिनों में बड़ा ऐलान कर सकती है।

इस्तीफे पर अड़े हैं राहुल गांधी

बता दें कि जब राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की तो पार्टी में हड़कंप मच गया था। कांग्रेंस के कई नेताओं ने उन्हें मनाने की कोशिश की लेकिन राहुल नहीं माने। 25 मई को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की थी जिसे सर्वसम्मति से खारिज कर दिया गया था।

इतना ही नहीं पिछले दिनों राहुल गांधी ने लोकसभा में कांग्रेस का नेता बनने से भी इनकार कर दिया था। लिहाजा पार्टी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी को ये जिम्मेदारी सौंपी। अब राहुल के अध्यक्ष पद के चयन को लेकर दिए गए बयान से ये साफ हो गया है कि वो कोई भी पद लेने के मूड में फिलहाल नहीं हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad