Advertisement

मोदी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज, पीएम समेत 58 मंत्रियों ने ली है शपथ

मोदी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज शाम को होगी। इस दौरान नई सरकार कई अहम फैसले ले सकती है। वहीं,...
मोदी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज, पीएम समेत 58 मंत्रियों ने ली है शपथ

मोदी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज शाम को होगी। इस दौरान नई सरकार कई अहम फैसले ले सकती है। वहीं, लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जानी है। प्रधानमंत्री आने वाले दिनों में विभिन्न कैबिनेट समितियों जैसे सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति, संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति और राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति पर भी निर्णय लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 58 मंत्रियों ने गुरुवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली है। इसमें 37 चेहरे मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के ही हैं। 21 नए चेहरों पर प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार दांव लगाया है। मोदी की कैबिनेट में अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत 24 कैबिनेट मंत्री, 24 राज्यमंत्री और 9 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शामिल हैं।

इन्हें नहीं मिली जगह

सुषमा स्वराज के अलावा सात और कैबिनेट मंत्रियों को इस बार नई सरकार में जगह नहीं दी गई। इनमें अरुण जेटली, सुरेश प्रभु, मेनका गांधी, अनंत गीते, चौधरी बीरेंद्र सिंह, जुआल ओराम और राधा मोहन सिंह प्रमुख चेहरे हैं। महेश शर्मा, मनोज सिन्हा, राज्यवर्धन सिंह राठौर और अल्फोंस कनंनथम जैसे स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्रियों को भी नई सरकार में शामिल नहीं किया गया। सुषमा स्वराज स्वास्थ्य का हवाला देते हुए इस बार चुनाव नहीं लड़ी थी तो अरुण जेटली ने भी स्वास्थ्य कारणों से बनने से इनकार कर दिया था।

जेडीयू सरकार में शामिल नहीं

मोदी की नई कैबिनेट में एनडीए के तीन सहयोगी दलों के नेताओं के शामिल किया गया है। इसमें लोजपा के रामविलास पासवान, शिरोमणि अकाली दल से हरसिमरत कौर बादल और शिवसेना के अरविंद सावंत हैं जबकि जेडीयू सरकार में शामिल नहीं है।

जेडीयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि एक मंत्री को सांकेतिक तौर पर कैबिनेट में शामिल होने का कोई मतलब नहीं है। साथ मिलकर एनडीए चला रहे हैं ऐसे में केंद्र में सरकार को समर्थन रहेगा। नीतीश कुमार ने साफ तौर पर कहा कि कोई तकलीफ नहीं है। हमलोग एकजुट हैं। इससे पहले उन्होंने संकेत दिया था कि केंद्र सरकार में उनकी पार्टी की भूमिका होगी।

ये बने हैं मंत्री

कैबिनेट मंत्रीः राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, डीवी सदानंद गौड़ा, निर्मला सीतारमण, रामविलास पासवान, नरेंद्र सिंह तोमर, रविशंकर प्रसाद, हरसिमरत कौर बादल, थावरचंद गहलोत, एस जयशंकर, रमेश पोखरियाल निशंक, अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी, डाक्टर हर्षवर्धन, प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नकवी, प्रहलाद जोशी, महेंद्रनाथ पांडेय, अरविंद सावंत, गिरिराज सिंह, जोधपुर

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): संतोष गंगवार, राव इंद्रजीत सिंह, श्रीपद नाइक, जितेंद्र सिंह, किरेन रिजिजू, प्रहलाद पटेल, आरके सिंह, हरदीप पुरी, मनसुख मांडविया

राज्य मंत्रीः फग्गन सिंह कुलस्ते, अश्विनी चौबे, अर्जुन राम मेघवाल, वीके सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, रावसाहेब दानवे, जी किशनरेड्डी, पुरुषोत्तम रुपाला, रामदास आठवले, साध्वी निरंजन ज्योति, बाबुल सुप्रियो, संजीव बालियान, संजय धोत्रे, अनुराग ठाकुर, सुरेश अंगड़ी, नित्यानंद राय, रतन लाल कटारिया, वी मुरलीधरन, रेणुका सिंह सरुता, सोम प्रकाश, रामेश्वर तेली, प्रताप चंद्र सारंगी, कैलाश चौधरी, देबश्री चौधरी

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement