Advertisement

केरल चुनाव: ई-श्रीधरन भाजपा की ओर से होंगे CM कैंडिडेट, पिछले महीने पार्टी में शामिल हुए थे

केरल चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री कैंडिडेट की घोषणा कर दी है। पार्टी ने घोषणा की है...
केरल चुनाव: ई-श्रीधरन भाजपा की ओर से होंगे CM कैंडिडेट, पिछले महीने पार्टी में शामिल हुए थे

केरल चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री कैंडिडेट की घोषणा कर दी है। पार्टी ने घोषणा की है कि ई-श्रीधरन केरल में भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। इस बात की जानकारी विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने दी है। पिछले महीने मेट्रो मैन कहे जाने वाले ई-श्रीधरन भाजपा में शामिल हुए थे। 88 साल के श्रीधरन 25 फरवरी को भाजपा में शामिल हुए थे। 140 सदस्यों वाली केरल विधानसभा के लिए 6 अप्रैल को वोटिंग होनी है। चुनाव के नतीजे 2 मई को आएंगे।

भाजपा में शामिल होने के बाद श्रीधरन ने आउटलुक से बातचीत की थी। बातचीत में उन्होंने कहा था, "मैंने अब अपनी सारी जिम्मेदारियां पूरी कर ली हैं। आखरी पलारियट्टोम फ्लाईओवर का पुनर्निर्माण है जो 10 मार्च तक पूरा हो जाएगा। मैंने महसूस किया है कि यह अपने अनुभव और प्रतिभा का उपयोग करके अपने ही केरल राज्य की सेवा करने का अच्छा अवसर है। मैंने इसी वजह से भाजपा में शामिल होने का फैसला किया।" आगे श्रीधरन ने कहा था कि मेरी तरह के क्षमता और ख्याति वाले लोग केरल में भाजपा की मदद करेंगे।

पूरा इंटरव्यू यहां पढ़ें... मेरी तरह क्षमता और ख्याति वाले लोग केरल में भाजपा की मदद करेंगे : श्रीधरन

श्रीधरन 1995 से 2012 तक दिल्ली मेट्रो के निदेशक रहे। भारत सरकार ने उन्हें 2001 में पद्मश्री और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। उन्हें मेट्रो मैन के नाम से जाना जाता है। श्रीधरन प्रधानमंत्री मोदी के समर्थक भी माने जाते हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad