Advertisement

राष्ट्रीय एकता के लिए चलने वाले शहीद पीएम के बेटे कभी देश का अपमान नहीं कर सकते: प्रियंका गांधी वाड्रा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय एकता के लिए हजारों किलोमीटर...
राष्ट्रीय एकता के लिए चलने वाले शहीद पीएम के बेटे कभी देश का अपमान नहीं कर सकते: प्रियंका गांधी वाड्रा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय एकता के लिए हजारों किलोमीटर पैदल चलने वाला शहीद प्रधानमंत्री का बेटा कभी भी देश का अपमान नहीं कर सकता। बता दें कि कांग्रेस राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है।

प्रियंका गांधी 2019 के मानहानि मामले में राहुल गांधी को दोषी ठहराए जाने और उसके बाद लोकसभा से उनकी अयोग्यता के विरोध में यहां महात्मा गांधी के स्मारक राजघाट पर एक सभा को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि एक "अहंकारी सरकार" के खिलाफ आवाज उठाई जाए क्योंकि राहुल गांधी को चुनाव लड़ने से रोकना देश और इसके लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि उद्योगपति गौतम अडानी पर प्रधानमंत्री से सवाल पूछने के लिए राहुल गांधी को अयोग्य ठहराया गया है और लोग इस कार्रवाई के पीछे वालों को करारा जवाब देंगे।

उन्होंने कहा, "मेरे परिवार के खून ने इस देश में लोकतंत्र को सींचा है। हम इस देश के लोकतंत्र के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। कांग्रेस के महान नेताओं ने इस देश में लोकतंत्र की नींव रखी।"

राजघाट के बाहर 'संकल्प सत्याग्रह' में उन्होंने कहा, 'समय आ गया है और अब हम चुप नहीं रहेंगे।'

यह पूछने पर कि क्या एक शहीद प्रधानमंत्री का बेटा देश का अपमान कर सकता है, प्रियंका गांधी ने कहा, "यह उस प्रधानमंत्री का अपमान है जिसने अपनी जान दी।"



अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement