Advertisement

ममता को मिलेगा तेजस्वी का साथ, बंगाल चुनाव पर आज हो सकता है बड़ा फैसला

राष्ट्रीय जनता दल पश्चिम बंगाल और असम के चुनावी मैदान में उतरने जा रहा है। असम में पार्टी ने विधानसभा...
ममता को मिलेगा तेजस्वी का साथ, बंगाल चुनाव पर आज हो सकता है बड़ा फैसला

राष्ट्रीय जनता दल पश्चिम बंगाल और असम के चुनावी मैदान में उतरने जा रहा है। असम में पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने साथी भी कर लिए हैं, जबकि बंगाल में पार्टी की पहली पसंद तृणमूल कांग्रेस ही है। लिहाजा सोमवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की ममता बनर्जी से मुलाकात होने की संभावना है। जबकि, असम में पार्टी एआईयूडीएफ, कांग्रेस सहित कई अन्य दलों के गठबंधन में शामिल होकर चुनाव मैदान में उतरेगी। 

तेजस्वी यादव अपने चार दिवसीय दौरे के क्रम में रविवार को कोलकाता पहुंचे हैं। जहां बेलिया घाट में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। हिंदुस्तान के मुताबिक, पार्टी प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी का कहना है कि राजद नेताओं-कार्यकर्ताओं ने भाजपा को हराने के लिए चुनाव में उतरने की बात कही। अंतिम फैसले के लिए राजद प्रमुख लालू प्रसाद को अधिकृत किया। नेता प्रतिपक्ष सारी स्थिति से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराएंगे। 

पार्टी सूत्रों का कहना है आरजेडी हर स्थिति में भाजपा को हराने वाले दलों संग मिलकर लड़ेगा। यदि ममता बनर्जी से बात नही बनी तो फिर पार्टी कांग्रेस और वाम दलों के गठबंधन में शामिल होने का विकल्प भी खुला रख रही है।

इससे पहले शुक्रवार और शनिवार को तेजस्वी यादव ने गुवाहाटी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा और एआईयूडीएफ के अध्यक्ष सांसद बदरुद्दीन अजमल से कई दौर की मुलाकात की थी। राजद का आधा दर्जन दलों वाले इसी गठबंधन संग चुनाव मैदान में उतरना तय है। पार्टी यहां लगभग दर्जनभर सीटें चाहती है। इस दौरे में पार्टी की ओर से दोनों राज्यों के लिए प्रभारी बनाए गए है।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement