Advertisement

ममता ने विद्यासागर की नई मूर्ति का किया अनावरण, कहा- बंगाल को गुजरात बनाना चाहती है बीजेपी

पश्चिम बंगाल में टीएमसी और भाजपा के बीच राजनीतिक लड़ाई जारी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर...
ममता ने विद्यासागर की नई मूर्ति का किया अनावरण, कहा- बंगाल को गुजरात बनाना चाहती है बीजेपी

पश्चिम बंगाल में टीएमसी और भाजपा के बीच राजनीतिक लड़ाई जारी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि बंगाल को गुजरात में बदलने के लिए योजना बनाई जा रही है। ममता बनर्जी ने राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा बंगाल को गुजरात बनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन बंगाल गुजरात नहीं है। बता दें कि ममता ने कोलकाता में ईश्वरचंद्र विद्यासागर की नई मूर्ति का अनावरण भी किया।

ममता बनर्जी ने कहा कि मैं राज्यपाल का सम्मान करती हूं लेकिन हर पद की अपनी संवैधानिक सीमा होती है। बंगाल को बदनाम किया जा रहा है। अगर आप बंगाल और इसकी संस्कृति को बचाना चाहते हैं तो साथ आइए। बंगाल को गुजरात बनाने की कोशिश की जा रही है। बंगाल गुजरात नहीं है।

गौरतलब है कि बनर्जी ने आज कोलकाता में कॉलेज स्ट्रीट के हरे स्कूल ग्राउंड में समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा का अनावरण किया है। लोकसभा चुनाव के दौरान 14 मई को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी। इसमें विद्यासागर की प्रतिमा खंडित हो गई थी। दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे पर मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाया था। अब उसी जगह यानी की कोलकाता के विद्यासागर कॉलेज में नई मूर्ति लगाई गई है।

प्रतिमा को लेकर जमकर हुई थी राजनीति

चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि वह ईश्वर चंद्र विद्यासागर की तोड़ी गई प्रतिमा की जगह पर पंच धातु की मूर्ति बनवाएंगे। हालांकि इस प्रस्ताव को ममता बनर्जी ने अस्वीकार कर दिया था और कहा था कि अपने पांच साल के कार्यकाल में पीएम नरेंद्र मोदी ने भगवान राम की एक छोटी सी प्रतिमा बनाने में असमर्थ रहे, जिसके लिए उनकी पार्टी प्रतिबद्ध थी। उन्होंने यह भी कहा था कि बंगाल भीख नहीं मांगता, राज्य के पास मूर्ति के लिए पर्याप्त धन है।

24 परगना में विस्फोट, दो लोगों की मौत, चार घायल

24 परगना जिले में सोमवार को हुए विस्फोट में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि चार घायल हो गए। इस विस्फोट के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि अज्ञात बदमाशों ने कल रात देशी बम फेंका था, हम डरे हुए हैं। इलाके में लूटपाट भी होती रही हैं। हमारी मांग है कि प्रशासन हमारी मदद करें। इस हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विस्फोट के बाद  भाजपा ने दावा किया है कि ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके पार्टी कार्यकर्ता की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक समतुल डोलोई (43) का शव सोमवार को सर्पोटा गांव के एक खेत में मिला था। पुलिस हत्या के कारणों पर चुप्पी साधे है।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad