Advertisement

झारखंड में भाजपा का एजेएसयू से गठबंधन, 14 में से 13 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

झारखंड में भाजपा और ऑल इंडिया झारखंड स्‍टूडेंट यूनियन (एजेएसयू) मिलकर चुनाव लड़ेगी। यह फैसला भाजपा...
झारखंड में भाजपा का एजेएसयू से गठबंधन, 14 में से 13 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

झारखंड में भाजपा और ऑल इंडिया झारखंड स्‍टूडेंट यूनियन (एजेएसयू) मिलकर चुनाव लड़ेगी। यह फैसला भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में लिया गया। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अकेले चुनाव लड़ा था और 14 में से 12 सीटों पर कब्‍जा जमाया था।

भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव ने यह जानकारी दी। यादव ने बताया कि राजग गठबंधन सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। झारखंड में हुए समझौते के तहत भाजपा राज्य की 14 में से 13  सीटों पर चुनाव लड़ेगी तथा एजेएसयू एक सीट पर अपना उम्मीदवार उतारेगी। इसके अलावा बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों और पार्टी के प्रचार अभियान पर भी चर्चा की गई।

पिछले चुनाव में जीती थीं 12 सीटें

2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अकेले चुनाव लड़ा था और 14 में से 12 सीटों पर कब्‍जा जमाया था। वहीं, कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के गठबंधन को मात्र 2 सीटों से संतोष करना पड़ा था।

झारखंड में एजेएसयू अब एनडीए में शामिल है लेकिन 2014 का लोकसभा चुनाव और झारखंड विधानसभा चुनाव दोनों दलों ने अलग-अलग लड़ा था। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद एजेएसयू ने एनडीए में शामिल होने का फैसला किया था। राज्य में आजसू के 6 विधायक जीतकर आए हैं।

लिस्ट में कई बड़े नेताओं के नाम

भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक से एक दिन पहले ही कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसमें यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं।

भाजपा संसदीय बोर्ड की यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब सत्तारूढ़ दल और विपक्ष के बीच बालाकोट में वायुसेना की कार्रवाई को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है । 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad