Advertisement

लोकसभा उपचुनाव: कांग्रेस ने मंडी से पूर्व सीएम वीरभद्र की पत्नी और खंडवा से राजनारायण को बनाया उम्मीदवार, इन विधानसभा सीटों के लिए भी दिए टिकट

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट के उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी...
लोकसभा उपचुनाव: कांग्रेस ने मंडी से पूर्व सीएम वीरभद्र की पत्नी और खंडवा से राजनारायण को बनाया उम्मीदवार, इन विधानसभा सीटों के लिए भी दिए टिकट

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट के उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को उम्मीदवार बनाया है। कुछ महीने पहले ही उनके पति और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन हुआ था। वीरभद्र सिंह और प्रतिभा दोनों ही मंडी हलके का  प्रतिनिधित्‍व लोकसभा में कर चुके हैं। पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी सूची के मुताबिक, मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए राजनारायण सिंह पूर्णी को टिकट दिया गया है।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए भी कांगेस ने प्रत्‍याशियों की घोषणा कर दी है। अर्की से संजय अवस्‍थी को टिकट दिया गया है जबकि कांगड़ा जिले के फतेहपुर से दिवंगत कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया के पुत्र भवानी सिंह को प्रत्‍याशी बनाया गया है। शिमला जिले के जुब्‍बल-कोटखाई से रोहित ठाकुर कांग्रेस के प्रत्‍याशी होंगे।

बिहार में दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव के लिए भी कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, जबकि उसकी सहयोगी राजद पहले ही इन दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस ने कुशेश्वरस्थान से अतिरेक कुमार और तारापुर से राजेश कुमार मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है। इससे स्पष्ट हो गया है कि इन उप चुनावों में कांग्रेस और राजद का गठबंधन टूट गया है।

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की राजगांव विधानसभा सीट से कल्पना वर्मा और जोबट से महेश पटेल को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश के बदवेल विधानसभा सीट से पीएम कमलाम्मा को टिकट दिया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad