Advertisement

‘लेफ्ट’ भारत के किसी भी हिस्से के लिए 'राइट' नहीं: अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के रुझानों के बीच दिल्ली...
‘लेफ्ट’ भारत के किसी भी हिस्से के लिए 'राइट' नहीं: अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के रुझानों के बीच दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी और उनके जैसे करोड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष का दिन है।

उन्होंने कहा कि तीनों राज्यों के चुनाव परिणाम वाले कर्नाटक और आम चुनाव के परिचायक है। एक जमाना था, जब कहा जाता था कि भाजपा हिन्दी पट्टी की पार्टी है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा की जीत अपने आप में ऐतिहासिक जीत है। तीनों राज्यों में कांग्रेस को नकारा गया है। ढेर सारी सीटों पर उनकी जमानतें जब्त हो चुकी है। ये बताता है कि देश की जनता भाजपा के साथ जा रही है। लेफ्ट भारत के किसी भी हिस्से के लिए राइट नहीं है।

उन्होंने कहा, “जब तक ओड़िशा, पश्चिम बंगाल और केरल में भाजपा नहीं आ जाती है पार्टी का स्वर्ण काल शुरू नहीं होगा। कर्नाटक में तो हम जीतेंगे ही।”

शाह ने इस जीत को 2019 के लिए अच्छा संकेत माना है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने कहा कि पूर्वी हिस्सा विकास से अछूता रह गया है। अगर उनकी सरकार बनेगी तो वे विकास को वहां तक पहुंचाएंगे। पैसा तो हर बार आवंटित होता था। मोदी जी की सफल नीतियों के कारण वहां तक विकास पहुंचा। यह पीएम मोदी की नीतियों की जीत है, जिसपर पूर्वोत्तर की जनता ने मुहर लगाई है।   

अमित शाह ने इस दौरान चुनावों के नतीजों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इटली जाने को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, “मुझे वाट्सअप पे मैसेज आया है कि इटली में चुनाव है।”  

                                          

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad