Advertisement

सीएम गहलोत ने पायलट को किया दरकिनार, कांग्रेस पार्टी में प्रतिभा और क्षमता पर भरोसा नहीं: सिंधिया

राजस्थान में कांग्रेस की अगुवाई वाली अशोक गहलोत की सरकार में बगावत के सुर गूंज रहे हैं। उप...
सीएम गहलोत ने पायलट को किया दरकिनार, कांग्रेस पार्टी में प्रतिभा और क्षमता पर भरोसा नहीं: सिंधिया

राजस्थान में कांग्रेस की अगुवाई वाली अशोक गहलोत की सरकार में बगावत के सुर गूंज रहे हैं। उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट दिल्ली में हैं। खबरों के मुताबिक उनके करीब दर्जनभर से अधिक विधायक इस वक्त दिल्ली में हैं। इस बाबत रविवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सचिन पायलट को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। सिंधिया ने ट्वीट करते हुए लिखा, यह देखकर दुखी हूं कि मेरे पुराने सहयोगी सचिन पायलट को भी सीएम गहलोत द्वारा दरकिनार कर दिया गया है। यह दिखाता है कि कांग्रेस पार्टी में प्रतिभा और क्षमता पर कम ही भरोसा किया जाता है।

ये भी पढ़ें: पार्टी सूत्रों का दावा, अगले 48 घंटे राजस्थान में कांग्रेस के लिए अहम; संकट में गहलोत सरकार

ये भी पढ़ें: सिंधिया की राह पकड़ेंगे पायलट! क्या राजस्थान में दोहराई जा रही मध्यप्रदेश की कहानी

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad