Advertisement

युवा कांग्रेस ने किया जेटली के खिलाफ प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग की

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विजय माल्या के मुद्दे पर शुक्रवार को वित्त मंत्री अरूण जेटली के...
युवा कांग्रेस ने किया जेटली के खिलाफ प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग की

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विजय माल्या के मुद्दे पर शुक्रवार को वित्त मंत्री अरूण जेटली के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग की। कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में उद्योग भवन से मार्च निकाला जिसे  पुलिस ने थोड़ी दूर पर ही रोक लिया।

युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्रीनिवास ने कहा कि राष्ट्रवाद का दम भरने वाली भाजपा ने देश के साथ विश्वासघात किया है। जेटली के इस्तीफा देने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने जेटली के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने जेटली, माल्या और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे वाले मुखौटे पहन रखे थे।

बना है आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला

कांग्रेस और भाजपा के बीच कारोबारी विजय माल्‍या के बयान को लेकर आरोप-प्रत्‍यारोप का सिलसिला जारी है। लंदन में विजय माल्या का कहा था कि देश छोड़ने से पहले सेटलमेंट के लिए उन्होंने वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की थी तथा संसद भवन में उनसे मिलकर मैंने बैंकों के सेटलमेंट का ऑफर रखा था। इस पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस मुलाकात को सिरे से खारिज कर दिया था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सवाल किया कि क्या ऐसा करने के लिए अरुण जेटली के ऊपर कोई दबाव था। साफ है कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर काफी आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। कांग्रेस की आक्रामकता का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस मुद्दे पर प्रेस कांफ्रेंस करने के लिए सीधे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सामने आ गए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement