Advertisement

अब कोई 'पंजा' देश के गरीब का हक नहीं छीन सकता: ऊना रैली में मोदी

हिमाचल चुनाव को लेकर सियासी पार्टियों के बीच जनता को आकर्षित करने का दौर तेज हो गया है। भाजपा और...
अब कोई 'पंजा' देश के गरीब का हक नहीं छीन सकता: ऊना रैली में मोदी

हिमाचल चुनाव को लेकर सियासी पार्टियों के बीच जनता को आकर्षित करने का दौर तेज हो गया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियां इसके लिए कमर कस चुकी हैं।

हिमाचल के ऊना में रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, मुझे इस चुनाव में एक बात का दुख रहेगा, मजा नहीं आ रहा है, क्योंकि कांग्रेस मैदान छोड़ कर भाग चुकी है। उन्होंने कहा कि अब कोई 'पंजा' देश के गरीब का हक नहीं छीन सकता।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार हिमाचल का चुनाव कोई पार्टी या नेता नहीं बल्कि हिमाचल की जनता लड़ रही है। कांग्रेस सल्तनत को सबक सिखाने का फैसला जनता ने कर लिया है। उन्होंने कहा कि ऐसा एकतरफा चुनाव कभी नहीं हुआ जो इस बार नजर आ रहा है।

वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम ने पालमपुर में कहा, उन्हें लगता था ये तो हमारा रिजर्वेशन था, यहां कोई आ नहीं सकता, लेकिन जनता सब जानती है।

 कुल्लू की रैली में मोदी ने कहा कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार को अलग-अलग नहीं किया जा सकता।


गौरतलब है कि रविवार को नरेंद्र मोदी की हिमाचल प्रदेश में 3 रैलियां हुईं। वे ऊना, पालमपुर और कुल्लू में जनसभाओं को संबोधित किए। वहीं कांग्रेस की ओर से रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2 रैलियां की जबकि सोमवार को चुनाव अभियान की कमान नवजोत सिंह सिद्धू संभालेंगे।

बता दें कि हिमाचल में 9 नवंबर को एक फेज में चुनाव है। नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad