Advertisement

अभिनेत्री जया प्रदा भाजपा में शामिल

फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गईं। वह रामपुर सीट से दो बार समाजवादी पार्टी...
अभिनेत्री जया प्रदा भाजपा में शामिल

फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गईं। वह रामपुर सीट से दो बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर सांसद चुनी गई हैं। जयाप्रदा ने भूपेंद्र यादव और अनिल बलूनी की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा। माना जा रहा है कि जयाप्रदा इस बार भाजपा के टिकट पर रामपुर से ही चुनाव लड़ सकती हैं।

भाजपा के सामने सपा के कद्दावर नेता आजम खान को उनके गढ़ में ही घेरने के लिए मजबूत और रामपुर की नब्जों को समझने वाले उम्मीदवार को उतारने की चुनौती थी। इसके लिए जया प्रदा को पार्टी में शामिल कराने का फैसला लिया गया।

पार्टी में चल रहा था मंथन

सपा के पूर्व नेता एवं राज्य सभा सांसद अमर सिंह भी जया को भाजपा में शामिल कर उन्हें चुनाव लड़वाने का दबाव भाजपा नेतृत्व पर लगातार बना रहे थे और नेतृत्व से उन्हें आश्वासन भी मिल रहा था लेकिन जया को कहां से चुनाव लड़ाया जाए इस पर पार्टी मंथन कर रही थी।

सपा से दो बार रह चुकी हैं सांसद

जयाप्रदा 2004 और 2009  में रामपुर से सांसद रह चुकी हैं। दोनों ही बार जया ने कांग्रेस की बेगम नूर बानों को हराया था। वर्ष 1994 में  फिल्म अभिनेता से नेता बने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव उन्हें तेलगु देशम पार्टी में लाए थे। बाद में जया ने रामाराव का साथ छोड़कर तेलगु देशम के चन्द्रबाबू नायडु वाले गुट में शामिल हो गईं।

1996 में जया आन्ध्र प्रदेश से राज्यसभा पहुंची। बाद में चन्द्रबाबू से भी मतभेद होने पर जया ने तुलगु देशम को भी अलविदा कह दिया और समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं लेकिन 2010 में पार्टी गतिविधियों गतिविधियों के आरोप पर उन्हें सपा से निकाल दिया गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad