Advertisement

लालू-राबड़ी के 'जंगलराज' में बिहार बन गया था अफगानिस्तान जैसा- भाजपा, “कुशासन में बंदुक के बल पर अपहरण उद्योग चल रहा था”

भाजपा के राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने लालू राबड़ी परिवार पर...
लालू-राबड़ी के 'जंगलराज' में बिहार बन गया था अफगानिस्तान जैसा- भाजपा, “कुशासन में बंदुक के बल पर अपहरण उद्योग चल रहा था”

भाजपा के राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने लालू राबड़ी परिवार पर बड़ा हमला बोलते हुए उनके शासनकाल की तुलना अफगानिस्तान से कर दी है। सुशील मोदी ने कहा है कि राज्य में उनके 15साल के शासन काल अफगानिस्तान के मौजूदा हालात जैसे हो गए थे। 

सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार की रात को ट्विट कर लालू परिवार पर एक-एक कर कई हमले बोले। सुशील कुमार ने लिखा, "लालू प्रसाद ने अपने दौर में बिहार को आज के अफगानिस्तान जैसा ही बना दिया था। लालू के जेल जाने पर उनकी ' खड़ाऊँ सरकार ' चलाने वाले जगदानंद को राजद में छिपा तालिबान क्यों नहीं दिखा?"

आगे सांसद सुशील मोदी ने लिखा, "लालू-राबड़ी के कुशासन में बंदूक के बल पर अपहरण उद्योग चला, 100से ज्यादा नरसंहार हुए और महिलाएँ घर से निकलने में डरती थीं। शिक्षा चौपट थी। विकास ठप था।"

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए सुशील मोदी ने कहा, "राजद के छोटे राजकुमार की इच्छा के मुताबिक काम करने और बड़े राजकुमार से  लगातार अपमानित होने के दबाव में जगदानंद मानसिक संतुलन खो रहे हैं इसलिए वे हिंसा में विश्वास करने वाले बर्बर तालिबानियों की तुलना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से कर रहे हैं।"

दरअसल, राजद पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आरएसएस की तुलना आरएसएस से कर दी है। उन्होंने कहा कि आरएसएस भारत का तालिबान है। इनके लोग चूड़ी बेचने वाले को पीटते हैं।

सुशील मोदी ने कहा, "लालू परिवार की भक्ति, पुत्र मोह और वोट बैंक की राजनीति करने में जगदानंद इतना नीचे गिर जाएँगे, यह किसी ने नहीं सोचा होगा।"

आरएसएस का बचाव करते हुए सुशील मोदी ने कहा, "जिस आरएसएस की देशभक्ति और पीड़ित मानवता के प्रति सेवा भाव से जेपी तक प्रभावित हुए,उसे राजद के एक सीनियर नेता का तालिबानी कहना अत्यंत दुर्भावनापूर्ण और निंदनीय है।"

 

 

 

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad