Advertisement

जज लोया की मौत की हकीकत के लिए जांच होना जरूरी: कांग्रेस

कांग्रेस ने  कहा कि सीबीआई की विशेष अदालत के जज बी.एच. लोया की मौत को लेकर उनके परिवार के सदस्यों के...
जज लोया की मौत की हकीकत के लिए जांच होना जरूरी: कांग्रेस

कांग्रेस ने  कहा कि सीबीआई की विशेष अदालत के जज बी.एच. लोया की मौत को लेकर उनके परिवार के सदस्यों के विरोधाभासी बयानों को देखते हुए उनकी मौत के कारणों की हकीकत सामने आनी चाहिए और इसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। इसकी मांग देश भी कर रहा है और यह लोकतंत्र के लिए जरूरी भी है।

 एक प्रेस कांफ्रेस में कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि हम जज लोया की मौत को राजनीतिक मुद्दा नहीं बना रहे हैं। अगर कोई मामला लोकतंत्र के एक हिस्से पर चोट करता है तो ऐसे मामले की जांच होनी चाहिए या नहीं यह लोया परिवार पर निर्भर नहीं करता क्योंकि लोकतंत्र को बचाने के लिए यह जरूरी है। 

मालूम हो कि इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी जस्टिस लोया की मौत की सही तरीके से जांच की मांग की थी। जज लोया एक दिसंबर, 2014 को नागपुर में अपने सहकर्मी की बेटी की शादी में शामिल होने गए थे। वहीं उनकी संदिग्ध हालत में मौत हुई थी। यह मामला तब सुर्खियों में आया जब पिछले साल नवंबर में लोया की बहन ने इसे सोहराबुद्दीन केस से जोड़ते हुए उनकी मौत की परिस्थितियों पर शक जाहिर किया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad