Advertisement

किसी मुद्दे पर चर्चा बंद नहीं होनी चाहिए: मोदी

भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिल्ली में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चाहे मुद्दा कोई भी हो उसपर चर्चा बंद नहीं होनी चाहिए।
किसी मुद्दे पर चर्चा बंद नहीं होनी चाहिए: मोदी

भाजपा कार्यालय में हर साल की तरह इस साल भी दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य रूप से पत्रकारों के लिए हर साल आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शिरकत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया के लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि किसी भी विषय पर चर्चा बंद नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, जनमानस के एजेंडे को आगे बढ़ाने में मीडिया काम आए तो बहुत अच्छा है। लोकसभा- विधानसभा के चुनाव एक साथ करने के मुद्दे पर पीएम ने कहा कि चुनाव साथ में हों इसके लिए चर्चा होना जरूरी है। यह फैसला सरकरा का नहीं होना चाहिए, सरकार को करना भी नहीं चाहिए। पर ऐसा सोचने वालों को इस पर चर्चा करना चाहिए। ताकि मुद्दे को बल मिले। उन्होंने कहा कि अगर इस योजना में खराबी हो तो उस पर भी बात करनी चाहिए। इससे आर्थिक बोझ कम होगा। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने पारदर्शी सरकार दी है। उन्होंने कहा कि गुजरात में दीपावली से नया साल भी शुरू होता है तो उम्मीद है कि नया वर्ष और भी अच्छा होगा। कार्यक्रम में अमित शाह के साथ ही अलावा केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, वित्त मंत्री अरुण जेटली और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल के अलावा भाजपा के कई नेता, पदाधिकारी और केंद्रीय मंत्री मौजूद थे। कार्यक्रम में आए पत्रकारों में प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेल्फी खिंचवाने की होड़ लगी रही। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad