Advertisement

दिल का दौरा पड़ने से कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन

कांग्रेस नेता व मुखर प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन हो गया है। बुधवार की शाम को उनकी अचानक से तबीयत खराब...
दिल का दौरा पड़ने से कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन

कांग्रेस नेता व मुखर प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन हो गया है। बुधवार की शाम को उनकी अचानक से तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हुआ है।

राजीव त्यागी कांग्रेस के तेज-तर्रार प्रवक्ता थे और टीवी चैनलों पर डिबेट में प्रभावशाली तरीके से पार्टी का पक्ष रखते नजर आते थे। खबरों के मुताबिक राजीव त्यागी की तबीयत दिन भर ठीक थीं। शाम को वो एक हिन्दी न्यूज चैनल के डिबेट में शामिल भी होने वाले थे। लेकिन अपने घर पर राजीव त्यागी की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। 

राजीव त्यागी के निधन से हर पार्टी सरीखे राजनीतिक महकमे में गहरी शोक की लहर है। अक्सरहां टीवी डिबेट्स में राजीव त्यागी और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा बहस करते नजर आते थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement