Advertisement

मध्यप्रदेश में प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, राजनीतिक घमासान जारी

मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक घमासान जारी है। रामेश्वर शर्मा को मध्य प्रदेश...
मध्यप्रदेश में प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, राजनीतिक घमासान जारी

मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक घमासान जारी है। रामेश्वर शर्मा को मध्य प्रदेश विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। कांग्रेस ने शर्मा की नियुक्ति पर प्रश्न उठाया है और इसे अवैध करार दिया है।

पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जे पी धनोपिया ने कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी लोकतांत्रिक परंपराओं की अनदेखी की जा रही है। प्रोटेम स्पीकर वह विधायक बनता है जो वरिष्ठ हो और पिछले 5 सालों से स्पीकर के पैनल में अपनी सेवा दिया हो, मगर शर्मा इस मापदंड पर खरा नहीं उतरते हैं। इसलिए उनकी नियुक्ति अमान्य है और इसे फौरन निरस्त किया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि इससे पहले जगदीश देवड़ा प्रोटेम स्पीकर थे उन्होंने मंत्री पद की शपथ ले ली है। धनोपिया ने कहा कि देवड़ा की मंत्री पद पर नियुक्ति गलत है क्योंकि प्रोटेम स्पीकर को किसी अन्य पद पर नियुक्त नहीं किया जा सकता है। देवड़ा ने 2 जुलाई को सुबह 11 बजे पद की शपथ ली और शाम 4 बजे इस्तीफा दे दिया। इस घटना की जांच के लिए एक सर्वदलीय समिति का गठन किया जाना चाहिए और देवड़ा  को तत्काल मंत्री पद से हटा दिया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल का गुरुवार को दूसरी बार विस्तार हुआ। पिछले दिनों कमल नाथ की कांग्रेस सरकार गिराने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को वादे के अनुरूप भाजपा नेतृत्व ने विस्तार में अहमियत दी। कुल 28 नए मंत्री बनाए गए हैं, इनमें से 12 सिंधिया के समर्थक हैं।पहले विस्तार में सिंधिया समर्थक तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत मंत्री बनाए गए थे। राज्य में 24 सीटों पर उपचुनाव होना है। ऐसे में  मंत्रिमंडल विस्तार में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र पर जोर दिया गया। यहां सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव होने हैं। 17 नए चेहरों ने शपथ लिए, जिनमें भाजपा विधायकों की संख्या नौ हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad