Advertisement

राहुल गांधी ने मोहन मरकाम को सौंपी छत्तीसगढ़ की कमान, बनाए गए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोंडागांव के विधायक मोहन मरकाम को छत्तीसगढ़ का नया प्रदेश अध्यक्ष...
राहुल गांधी ने मोहन मरकाम को सौंपी छत्तीसगढ़ की कमान, बनाए गए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोंडागांव के विधायक मोहन मरकाम को छत्तीसगढ़ का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। अभी तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश की जा रही थी।

बीते दिनों कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से दो बार के विधायक मोहन मरकाम और वरिष्ठ आदिवासी विधायक मनोज मंडावी ने मुलाकात की थी। माना जा रहा था कि इन दोनों नेताओं में से कोई एक प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है।

मरकाम को ऐसे समय में यह जिम्मेदारी सौंपी गई है जब राज्य में डेढ़ दशक बाद कांग्रेस की सत्ता में वापसी हुई लेकिन लोकसभा चुनाव में अपेक्षा के अनुरूप नतीजे नहीं आए। 11 लोकसभा सीटों में से सिर्फ दो पर ही कांग्रेस को जीत मिली है। मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालने के बाद से ही भूपेश बघेल प्रदेश अध्यक्ष के पद से मुक्ति चाह रहे थे।

बघेल ने दिसंबर में विधानसभा चुनावों में पार्टी की जोरदार जीत की नेतृत्व किया। कांग्रेस ने चुनावों में 90 में से 68 सीटें जीतकर रमन सिंह सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया।

गांधी द्वारा नियुक्ति इसलिए भी महत्व रखती है क्योंकि यह कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए जारी अनिश्चितता के बीच उठाया गया कदम है। राहुल गांधी जवाबदेही का हवाला देते हुए प्रमुख के पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले पर अड़े हुए हैं।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad