Advertisement

राहुल ने कहा- देश भाजपा से थक चुका है, जानिए उनके भाषण की पांच बड़ी बातें

पार्टी के 84वें महाधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर देश को बांटने की राजनीति करने का...
राहुल ने कहा- देश भाजपा से थक चुका है, जानिए उनके भाषण की पांच बड़ी बातें

पार्टी के 84वें महाधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर देश को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया। जानिए राहुल की भाषण की पांच बड़ी बातें-

1- देश को बांटने की कोशिश की जा रही है। देश में गुस्सा फैलाया जा रहा है तथा लोगों में जहर घोलने का काम किया जा रहा लेकिन इसका मुकाबला केवल कांग्रेस ही कर सकती है।

2-. देश एक प्रकार से थका हुआ है, रास्ता खोज रहा है।  ऐसे में देश को सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही रास्ता दिखा सकती है। कांग्रेस पार्टी की परंपरा हमारे अतीत और विरासत को भूले बिना परिवर्तन को गले लगाने की है।

3- हाथ का प्रतीक कांग्रेस पार्टी का प्रतीक है। यह एक प्रतीक है जो देश को एक साथ रखता है, हमें रास्ता दिखाता है और यही हाथ भारत देश को आगे बढ़ाएगा।

4- देश में विभाजन, घृणा और गुस्सा का प्रसार हो रहा है और हमारा काम है कि भारत को एकताबद्ध और एकजुट करें। कांग्रेस  अपने वरिष्ठ नेताओं और युवाओं के साथ आगे बढ़ेगी,  मेरा काम उन्हें साथ ले चलना है।

5-. ये देश सबका है, हर धर्म का है, हर जाति का है, हर व्यक्ति का है, जो भी काम कांग्रेस पार्टी करेगी वो पूरे देश के लिए करेगी। देश के हर व्यक्ति के लिए करेगी और किसी को पीछे नहीं छोड़ेगी।  

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement