Advertisement

कांग्रेस का दलित कार्ड: पंजाब के नए 'कैप्टन' चरणजीत सिंह, कल सुबह 11 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ, राज्यपाल से की मुलाकात

चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए सीएम होंगे। कल सुबह यानी सोमवार को 11 बजे वो मुख्यमंत्री पद की शपथ...
कांग्रेस का दलित कार्ड: पंजाब के नए 'कैप्टन' चरणजीत सिंह, कल सुबह 11 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ, राज्यपाल से की मुलाकात

चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए सीएम होंगे। कल सुबह यानी सोमवार को 11 बजे वो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शाम में पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने ऐलान किया कि चन्नी को विधायक दल का नेता चुना गया है। मुख्यमंत्री पद के लिए नाम के ऐलान के बाद चन्नी ने रविवार की शाम को राज्यपाल से मुलाकात की।

इसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, ''नई जिम्मेदारी के लिए श्री चरणजीत सिंह चन्नी जी को बधाई। हमें पंजाब के लोगों से किए गए वादों को पूरा करना जारी रखना है। उनका विश्वास सर्वोपरि है।''

हरीश रावत ने चन्नी के मुख्यमंत्री बनाए जाने की जानकारी ट्वीट कर दी। इससे कुछ देर पहले तक सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम आगे चल रहा था। कहा जा रहा था कि उनके नाम को फाइनल कर दिया गया है। लेकिन आखिरी मौके पर चन्नी के नाम की घोषणा कर दी गई।

चन्नी दलित समुदाय से आते हैं। कैप्टन सरकार में वे मंत्री थे। चन्नी कैप्टन अमरिंदर सिंह के धुर-विरोधी रहे हैं। वह अमरिंदर सिंह की सरकार में तकनीकी शिक्षा और पर्यटन मंत्री थे। चमकौर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके हैं।

कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में चरणजीत सिंह चन्नी की घोषणा के बाद कहा, “यह आलाकमान का फैसला है, मैं इसका स्वागत करता हूं। चन्नी मेरे छोटे भाई की तरह हैं।”

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement