Advertisement

कांग्रेस ने की सात उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सात नए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। कांग्रेस की नई सूची में...
कांग्रेस ने की सात उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सात नए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। कांग्रेस की नई सूची में बिहार, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश और पंजाब के लिए प्रत्याशियों का नाम शामिल है। कांग्रेस की इस सूची में मनीष तिवारी और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे अहम नाम हैं।

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया, पंजाब की आनंदपुर साहिब सीट से मनीष तिवारी को टिकट दिया गया है। वहीं मध्य प्रदेश की विदिशा से शैलेंद्र पटेल, पंजाब के संगरूर से केवल सिंह ढिल्लन, बिहार के वाल्मीकि नगर से शाश्वत केदार, जम्मू-कश्मीर के लद्दाख से रिगडिन स्पलबर, मध्य प्रदेश के राजगढ़ से मोना सुस्तानी को टिकट दिया गया है।

गुना से 5वीं बार लड़ेंगे ज्योतिरादित्य

गुना सिंधिया परिवार की परंपरागत सीट मानी जाती है। यहां से 16 से 14 लोकसभा चुनाव में सिंधिया परिवार का ही सदस्य जीता है। इस सीट से पहले विजया राजे सिंधिया, फिर माधवराव सिंधिया सांसद रहे। 2002 में माधवराव सिंधिया के निधन के बाद गुना में हुए लोकसभा उपचुनाव में उनके बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया जीते। इसके बाद उन्होंने 2004, 2009 और 2014 का भी चुनाव जीता। इस सीट से वे पांचवीं बार चुनावी मैदान में होंगे।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad