Advertisement

मई में होगा कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में बड़ा फैसला

कांग्रेस में अध्यक्ष पद का चुनाव इसी साल मई में कराया जाएगा। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक...
मई में होगा कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में बड़ा फैसला

कांग्रेस में अध्यक्ष पद का चुनाव इसी साल मई में कराया जाएगा। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में इसका ऐलान किया गया। बता दें कि कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को हुई है, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष के पद के लिए चुनाव कराने पर चर्चा होने की संभावना थी। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बैठक में फैसला लिया गया है कि मई में पार्टी के आंतरिक चुनाव कराए जाएंगे।

इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस पार्टी संगठन का चुनाव करेगी, जिसमें अध्यक्ष पद का चुनाव सबसे महत्वपूर्ण है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद वापस सोनिया गांधी ने अध्यक्ष पद संभाली थी। कांग्रेस में लंबे समय से कयास लगाए जा रहे हैं कि राहुल की फिर अध्यक्ष पद पर ताजपोशी हो सकती है।

वहीं कार्यसमिति की बैठक में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने संबोधन में किसान आंदोलन को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने संवेदनहीनता और अहंकार की सभी हदें पार कर दी हैं। इन कानूनों को सरकार ने जल्दबाजी में पास कर दिया।


अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad