Advertisement

कांग्रेस ने 5 राज्यों के लिए बनाई स्क्रीनिंग कमेटी, खड़गे बने महाराष्ट्र के प्रभारी महासचिव

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस साल के आखिर में और अगले साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा...
कांग्रेस ने 5 राज्यों के लिए बनाई स्क्रीनिंग कमेटी, खड़गे बने महाराष्ट्र के प्रभारी महासचिव

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस साल के आखिर में और अगले साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है, जो उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रुप देंगी।

कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत के मुताबिक, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और मिजोरम के लिये स्क्रीनिंग कमेटी गठित की गयी हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा को राजस्थान, मधुसूदन मिस्त्री को मध्य प्रदेश तथा भुवनेश्वर कालिता को छत्तीसगढ़ की कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। ललितेश्वर त्रिपाठी और शाकिर सनादि को राजस्थान की कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। इसी तरह सुश्री नीता डिसूजा और अजय कुमार लालू को मध्यप्रदेश की तथा श्री रोहित चौधरी और अश्विन कोतवाल को छत्तीसगढ़ की कमेटी का सदस्य बनाया गया है। वी डी सतीशन को ओडिशा की स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष तथा जीतन प्रसाद और नौशाद सोलंकी को सदस्य बनाया गया है। लुइजिन्हो फ्लेरियो को मिजोरम की कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं, पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में पार्टी के नेता मल्लिका अर्जुन खड़गे को मोहन प्रकाश की जगह महाराष्ट्र के प्रभारी महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति तुरंत प्रभावी होगी। कांग्रेस ने महाराष्ट्र के प्रभारी महासचिव पद से हटाये गए मोहन प्रकाश की राज्य में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत और योगदान की सराहना की है। इसके अलावा पार्टी ने सोनल पटेल, आशीष दुआ और संपत कुमार को महाराष्ट्र कांग्रेस में सचिव पद की जिम्मेदारी दी है।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement