Advertisement

प्रयागराज से कांग्रेस के योगेश शुक्ला का मुकाबला रीता बहुगुणा से होगा, कांग्रेस की नई लिस्ट

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तीन उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इसमें उत्तर प्रदेश की दो...
प्रयागराज से कांग्रेस के योगेश शुक्ला का मुकाबला रीता बहुगुणा से होगा, कांग्रेस की नई लिस्ट

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तीन उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इसमें उत्तर प्रदेश की दो सीटों पर नाम का ऐलान हुआ है जबकि एक सीट पर उम्मीदवार बदला गया है। प्रयागराज (इलाहाबाद) सीट से योगेश शुक्ला को उम्मीदवार बनाया गया है। यहां उनका मुकाबला भाजपा की डा. रीता बहुगुणा जोशी से होगा। डुमरियागंज से डाक्टर चंद्रेश उपाध्याय को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। वहीं, संतकबीरनगर से पार्टी ने परवेज खान की जगह भालचंद यादव को मैदान में उतारा है।

प्रयागराज लोकसभा सीट पर कांग्रेस के योगेश शुक्ला भाजपा की उम्मीदवार योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री रीता बहुगुणा जोशी को टक्कर देंगे। रीता बहुगुणा प्रयागराज में मेयर रह चुकी हैं और लखनऊ के कैंट क्षेत्र से विधायक हैं। योगेश शुक्ला 2009 में भाजपा के टिकट पर यहां से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वह टिकट न मिलने से नाराज थे। इसके चलते कांग्रेस का दामन थाम लिया।

संतकबीर नगर से भालचंद यादव मैदान में

समाजवादी पार्टी को छोड़कर करीब एक सप्ताह भर  कांग्रेस में शामिल होने वाले भालचंद यादव को संतकबीर नगर से टिकट दिया गया है। यहां से पहले परवेज खान को मैदान में उतारा गया था। इससे पहले भालचंद यादव को सपा-बसपा गठबंधन के चलते सपा से टिकट नहीं मिल पाया था। सपा में बात नहीं बनी तो कांग्रेस में शामिल हो गए।

422 उम्मीदवारों की हो चुकी है लिस्ट जारी

कांग्रेस अब तक 422  उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी हैं। इससे पहले पार्टी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के सभी कयासों पर विराम लगाते हुए राजधानी के 7 में से 6 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया था। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित को उत्तर पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad