Advertisement

सीएए पर भाजपा का जन जागरण आज से, नड्डा करेंगे अभियान की शुरुआत

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी है। कई राज्य भी सीधे तौर पर केन्द्र...
सीएए पर भाजपा का जन जागरण आज से, नड्डा करेंगे अभियान की शुरुआत

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी है। कई राज्य भी सीधे तौर पर केन्द्र के इस फैसले के खिलाफ हैं। इसके मद्देनजर भाजपा ने साल 2020 की शुरुआत के साथ ही नागरिकता संशोधन कानून को लोगों तक पहुंचाने की योजना तैयार की है। गुरुवार को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा इस मुहिम की शुरुआत करेंगे।

आज शाम 6 बजे भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा वडोदरा के स्वामी नारायण मंदिर ग्राउंड में जन जागरण अभियान के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद भाजपा घर-घर जाकर नागरिकता कानून पर लोगों से बात करेगी।

दरअसल, इस अभियान के पीछे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रणनीति काम कर रही है। बुधवार शाम को भाजपा दफ्तर पर अमित शाह ने जे. पी. नड्डा, भूपेंद्र यादव और बी. एल. संतोष के साथ बैठक की थी. इस बैठक में भाजपा की ओर नागरिकता संशोधन कानून पर चलाए जा रहे कार्यक्रमों की बात हुई थी। इस बैठक का मकसद नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के सही रूप को जनता तक पहुंचाना रहा।

छह नेताओं पर भाजपा मिशन का दारोमदार

भाजपा ने देशवासियों तक पहुंचने के अपने मिशन का दारोमदार अपने छह नेताओं को सौंपा है। शाह के अलावा इस बैठक में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, महासचिव (संगठन) बीएल संतोष और अन्य महासचिव भी मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार बंद दरवाजों के बीच हुई इस बैठक में भाजपा उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे भी शामिल हुए। समीक्षा बैठक होने के महज तीन दिन बाद हुई इस बैठक से स्पष्ट है कि जनता तक पहुंचने को लेकर भाजपा नेतृत्व कितना गंभीर है। इस गहमागहमी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया सपोर्ट्स सीएए अभियान को ट्विटर और नमो ऐप पर शुरू कर चुके हैं।

पार्टी ने बांटी जिम्मेदारी

भाजपा ने रवींद्र राजू को दक्षिणी राज्य तमिलनाडु, केरल, आंध्र, तेलंगाना, कर्नाटक, अंडमान, पुडुचेरी और लक्ष्यद्वीप का प्रभार दिया है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और पूर्वोत्तर के लिए बंगाल भाजपा के पूर्व प्रमुख राहुल सिन्हा को प्रभारी बनाया गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad