Advertisement

प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी को बताया "फर्जी गांधी", बोले- देश को बदनाम करने के लिए विदेशी धरती का इस्तेमाल कर रहे हैं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा अमेरिका की धरती पर भारत के प्रधानमंत्री पर टिप्पणी देने के बाद से ही...
प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी को बताया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा अमेरिका की धरती पर भारत के प्रधानमंत्री पर टिप्पणी देने के बाद से ही एक बार फिर बहस छिड़ गई है। भाजपा को यह पसंद नहीं आया और यही कारण है कि संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार किया। प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी को "फर्जी गांधी" करार देते हुए उनपर विदेश में भारत को कलंकित करने का आरोप लगाया।

दरअसल, अमेरिका के सांता क्लारा में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस की तरफ से आयोजित "मोहब्बत की दुकान" नामक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और उन्हें एक "नमूना" कहा। राहुल गांधी ने कहा, "यही तो बीमारी है। हमारे भारत में लोगों का एक समूह है, जिन्हें लगता है कि वे ईश्वर से भी अधिक जानते हैं। वे ईश्वर के साथ बात करेंगे तो उन्हें भी समझा देंगे कि ब्रह्मांड कैसे चलता है। निश्चित तौर पर हमारे प्रधानमंत्री भी एक ऐसा ही नमूना हैं।"

गांधी की इस टिप्पणी पर पलटवार करते हुए प्रह्लाद जोशी ने कहा कि कांग्रेस के नेता की इतिहास की समझ केवल उनके परिवार तक ही सीमित रह गई है। जोशी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को "फर्जी गांधी" नाम दिया और कहा कि उन्हें पता कुछ भी नहीं होता लेकिन वो हर चीज में खुद को सर्वश्रेष्ठ मानते हैं। भाजपा नेता ने कहा, "हंसी का विषय है कि जिसे कुछ नहीं पता वो आज विशेषज्ञ बन गया है।"

जोशी ने कहा, "एक आदमी जो आलू से सोना पैदा करने का दावा करता था वह विज्ञान के बारे में व्याख्यान दे रहा है और एक आदमी जो कभी पारिवारिक मामलों से आगे नहीं बढ़ा वह अब भारत के युद्ध का नेतृत्व करना चाहता है। नहीं फर्जी गांधी जी, भारत का मूल उसकी संस्कृति है। आपकी तरह नहीं जो भारत को कलंकित करने के लिए विदेशी धरती का इस्तेमाल करते हैं। भारतीय अपने इतिहास पर गौरवान्वित हैं।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad