Advertisement

केजरीवाल ने भाषण देना शुरू किया, तो खांसने लगे भाजपा समर्थक, गडकरी ने टोका

दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भाषण के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि केंद्रीय...
केजरीवाल ने भाषण देना शुरू किया, तो खांसने लगे भाजपा समर्थक, गडकरी ने टोका

दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भाषण के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को हस्तक्षेप करना पड़ा। कार्यक्रम में जब केजरीवाल ने बोलना शुरू किया तब भाजपा समर्थकों ने खांसने की आवाज निकाल कर बाधा पहुंचाई। इस बीच हालात को संभालने और लोगों को शांत कराने के लिए केन्द्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी और हर्षवर्धन को आगे आना पड़ा।

दरअसल, यमुना की सफाई को लेकर आयोजित एक आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के संबोधन के दौरान खांसने और हूटिंग करने लगे। वो इस तरह खांस कर केजरीवाल को चिढ़ाने की कोशिश कर रहे थे।

कार्यक्रम में केंद्र के मंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री साथ में मंच साझा कर रहे थे। पूरे कार्यक्रम के दौरान यमुना की सफाई को लेकर सरकार के एजेंडे की बात हो रही थी, लेकिन जैसे ही पोडियम पर अरविंद केजरीवाल संबोधन के लिए पहुंचे, तभी वहां कुछ लोगों ने अरविंद केजरीवाल की हूटिंग शुरू कर दी। हालांकि, स्थिति को शांत करने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को हस्तक्षेप करना पड़ा।

इस दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आपत्ति भी जताई और उन्होंने कहा कि 'अगर थोड़ा सा शांत हो जाएं तो अच्छा रहेगा।' इसके बाद फिर नितिन गडकरी ने कहा, ' आप शुरु करिए, जरा शांत रहिए प्लीज, सरकारी कार्यक्रम है, सुनिए।'


कार्यक्रम में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्य के जल संसाधन मंत्री सत्यपाल सिंह और दिल्ली से भाजपा सांसद तथा कार्यकर्ता भी वहां उपस्थित थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad