Advertisement

मध्यप्रदेश में उपचुनाव को लेकर भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

मध्यप्रदेश में 28 सीटों के लिए होने वाले विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए आज भारतीय जनता पार्टी...
मध्यप्रदेश में उपचुनाव को लेकर भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

मध्यप्रदेश में 28 सीटों के लिए होने वाले विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

भाजपा की ओर से यहां जारी सूची में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम, विनय सहस्त्रबुद्धे, केन्द्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान, नरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद गेहलोत, पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, वरिष्ठ नेता उमा भारती, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते शामिल हैं।

इसके अलावा वरिष्ठ नेता प्रभात झा, नंदकुमार सिंह चौहान, राकेश सिंह, सत्यनारायण जाठिया, लाल सिंह आर्य, ओम प्रकाश धुर्वे, सुधीर गुप्ता, कृष्ण मुरारी मोघे, सुहास भगत, हितानंद शर्मा, राज्य सरकार के मंत्री नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, जगदीश देवड़ा, कमल पटेल, यशोधरा राजे सिंधिया, जयभान सिंह पवैया और उमाशंकर गुप्ता के नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किए गए हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement