Advertisement

भाजपा की नई लिस्ट: उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, चांदनी चौक से हर्षवर्धन को टिकट

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को 7 और सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। मध्यप्र देश की इंदौर...
भाजपा की नई लिस्ट: उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, चांदनी चौक से हर्षवर्धन को टिकट

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को 7 और सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। मध्यप्र देश की इंदौर सीट से शंकर लालवानी को टिकट दिया गया है। दिल्ली की उत्तर-पूर्व सीट से दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, चांदनी चौक से केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, पश्चिम दिल्ली से प्रवेश वर्मा और दक्षिण दिल्ली से रमेश बिधूड़ी को उम्मीदवार बनाया गया है। 

पंजाब और यूपी की एक-एक सीट 

पंजाब की अमृतसर से हरदीप पुरी और उत्तर प्रदेश की घोसी से हरिनारायण राजभर को टिकट मिला है। हरदीप पुरी राज्यसभा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री हैं। अमृतसर से 2014 में केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने चुनाव लड़ा था, वे कांग्रेस उम्मीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह से हार गए थे।

सुमित्रा महाजन की जगह पंकज संघवी

इंदौर से सुमित्रा महाजन मौजूदा सांसद हैं। वे यहां से 8 बार चुनाव जीतीं हैं। लेकिन इस बार भाजपा में इस सीट उम्मीदवार को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। इसी के चलते सुमित्रा महाजन ने इस बार चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। कांग्रेस ने इंदौर से पंकज संघवी को उम्मीदवार बनाया है।

यहां देखें लिस्ट-


 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad