Advertisement

भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, आडवाणी, जोशी, मेनका और वरुण गांधी का नाम नहीं

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी...
भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, आडवाणी, जोशी, मेनका और वरुण गांधी का नाम नहीं

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, समेत 40 नाम शामिल है लेकिन मार्गदर्शक मंडल में शामिल लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे नेताओं को इस सूची में जगह नहीं दी गई है। इसके अलावा केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी और सांसद वरुण गांधी का नाम भी इसमें शामिल नहीं है।

इन नेताओं को मिली है जगह

भाजपा ने सोमवार को चुनाव आयोग को पहले और दूसरे चरण में अपने स्टार प्रचारकों की सूची सौंप दी। लोकसभा चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कलराज मिश्र और डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, नितिन गडकरी, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, थावर चंद्र गहलौत के नाम भी प्रचारकों की सूची में शामिल किए गए हैं।

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीता रमण, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, उमा भारती, मुख्तार अब्बास नकवी, हेमा मालिनी, सतपाल महराज, सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश, त्रिवेंद्र सिंह रावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम और दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। इनके साथ ही संजीव बालियान, श्रीकांत शर्मा, स्वामी प्रसाद मौर्य, चेतन चौहान, धर्म सिंह सैनी, भूपेंद्र सिंह चौधरी, सुरेश राणा, अश्विनी त्यागी, रजनीकांत माहेश्वरी, अजय कुमार और भवानी सिंह के नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में दिए गये हैं।

आडवाणी को नहीं दिया गया है टिकट

भाजपा के वरिष्ठ लालकृष्ण आडवाणी को इस बार टिकट नहीं दिया गया है। वहीं फिलहाल कानपुर से सांसद मुरली मनोहर जोशी के बारे में भी ऐसी चर्चा है कि उनका भी टिकट कट सकता है। जबकि, खुद से चुनाव ना लड़ने का ऐलान करने वाले कलराज मिश्रा, सुषमा स्वराज और उमा भारती के नाम इस सूची में शामिल किए गए हैं।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad