Advertisement

भाजपा नेता का बयान, ‘पार्टी सत्ता में आई तो मेघालय में गो मांस होगा सस्ता’

एक तरफ भारतीय जनता पार्टी देश भर में बीफ बैन की मांग कर रही है तो वहीं भाजपा के एक नेता का बड़ा बयान आया है। भाजपा नेता का कहना है कि उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आती है तो गो मांस पर प्रतिबंध नहीं होगा। और बूचड़खानों को कानूनी रूप से मान्यता दी जाएगी। जिससे विभिन्न प्रकार के मांसों की कीमतें घटेंगी।
भाजपा नेता का बयान, ‘पार्टी सत्ता में आई तो मेघालय में गो मांस होगा सस्ता’

सोमवार को मेघालय के भाजपा नेता बर्नार्ड मरक ने कहा, “मेघालय में कई भाजपा नेता गोमांस खाते हैं। मेघालय जैसे शहर में गोमांस पर प्रतिबंध लगाने का सवाल ही नहीं उठता। मेघालय में बीजेपी नेताओं को पहाड़ी क्षेत्रों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और संवैधानिक प्रावधानों के बारे में अच्छी तरह पता है।”

बूचड़खानों को कानूनी रूप से मान्यता दी जाएगी

बर्नार्ड ने बूचड़खानों को कानूनी मान्यता देने की बात करते हुए कहा, “यदि बीजेपी 2018 में सत्ता में आती है तो गोमांस पर प्रतिबंध नहीं लगाएगी। इसके बजाय मांस की उचित दर तय की जाएगी और बूचड़खानों को कानूनी रूप से मान्यता दी जाएगी, जिससे गो मांस और अन्य मांसों की कीमतें कम घटेंगीं।” बर्नार्ड मरक ने कहा, “गोमांस महंगा होने के कारण इसे सभी नहीं खरीद सकते। सरकार मांस की कीमतों में एकरूपता लाने में नाकाम रही है, जो जनता के लिए उत्पीड़न है। मेघालय के खुले बाजारों में बिकने वाले मांस की जांच के लिए उचित बूचड़खाने नहीं हैं।”

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad