Advertisement

कर्नाटक में खरीद-फरोख्त कर रही भाजपा, खतरे में संविधान: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कर्नाटक में जारी सियासी गतिरोध को लेकर भाजपा पर निशाना...
कर्नाटक में खरीद-फरोख्त कर रही भाजपा, खतरे में संविधान: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कर्नाटक में जारी सियासी गतिरोध को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने बीजेपी पर विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाया और कहा कि बागी कांग्रेस विधायकों को मुंबई में बंद करके रखा गया है। उन्होंने दावा किया, 'संविधान खतरे में है और हम भाजपा के इस अहंकारी रवैये की निंदा करते हैं।'

सीएम ममता ने कहा, 'हमें मीडिया से जानकारी मिली कि कांग्रेस के विधायकों को बंद करके रखा गया है। वे मीडिया को क्षेत्र में प्रवेश करने से रोक रहे हैं। बीजेपी खरीद फरोख्त की कोशिश कर रही है।' ममता ने आरोप लगाया, 'जिस जगह कांग्रेस विधायकों को बंद किया गया है वहां मीडिया की एंट्री नहीं है और कुछ एजेंसियां सत्ताधारी पार्टी की मदद कर रही हैं।'

खरीद फरोख्त जारी रही तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा

ममता ने कहा, 'अगर खरीद फरोख्त जारी रही तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा. हमारा संविधान खतरे में है। हमारी संघीय संरचना खतरे में है। यह संविधान का टूटना है। हम लोकतंत्र की लड़ाई के लिए क्षेत्रीय पार्टियों और बाकियों का समर्थन करते हैं।'

कर्नाटक के बादवे मध्य प्रदेश, राजस्थान का रुख करेंगे

बनर्जी ने भाजपा को सलाह दी कि वह इसके विरोध में दलों द्वारा चलाई जा रही राज्य सरकारों की "कोशिश करने" के बजाय देश के लिए काम करने पर ध्यान केंद्रित करे।

उन्होंने कहा, "मुझे समझ में नहीं आता कि वे इतने लालची क्यों हैं। वे सभी राज्यों पर कब्जा करने के लिए इतनी जल्दी में क्यों हैं। यह गंदी राजनीति है। कर्नाटक के बाद, वे (भाजपा) मध्य प्रदेश, राजस्थान का रुख करेंगे। क्या यह उनका काम है? आश्चर्य है कि क्या देश राष्ट्रपति शासन की ओर बढ़ रहा है।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी दलों और मीडिया को एकजुट होकर भाजपा से लड़ना चाहिए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad